तय तारीख पर मिलेंगे विवि से संबद्ध महाविद्यालयों को अंकपत्र
सिद्धार्थ, सितम्बर 11 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2025-26 की परीक्षाओं से संबंधित सारणीयन पंजिका, अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरण का कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है। जनपदवार निर्धारित तिथियों पर संबंधित महाविद्यालयों को अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सिद्धार्थ विवि के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि महाविद्यालयों के प्राचार्य निर्धारित तिथि पर अपने अधिकृत प्रतिनिधि को आवश्यक प्रपत्र एवं पहचान-पत्र के साथ विश्वविद्यालय भेजकर अंकपत्र एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अनुसार सिद्धार्थनगर के महाविद्यालयों को 14 सितंबर, महाराजगंज को 15 सितंबर, बस्ती को 16 सितंबर, संतकबीरनगर को 17 सितंबर तथा श्रावस्ती एवं बलरामपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.