जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर, संवाददाता। नो स्मोकिंग डे के मौके पर जनजागरूकता के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बुधवार को गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान आयोजित की गई। अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि नो स्मोकिंग डे का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान न करने के लिए जागरूक और प्रेरित करना है। तम्बाकू और सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इनके सेवन से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं और शरीर कमजोर हो जाता है। धूम्रपान कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का प्रमुख कारण है, जबकि हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी इससे बढ़ जाता है। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बीसी पंत ने बताया कि इस दिन का उद्देश्य सिगरेट और अन्य माध्यमों से तम्बाकू सेवन के हानिकारक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.