अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवाना में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष कुमार ने कहा कि तंबाकू के सेवन से हड्डियां कमजोर होती हैं और उसके जुड़ने में बहुत अधिक समय लगता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने आगे कहा कि तंबाकू से संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। महिलाओं में बांझपन की समस्या और पुरुषों में शुक्राणु की संख्या कम हो जाती है। इस मौके पर तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ सर्वेश कुमार ने तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के बारे में बताया। गोष्ठी में डॉ आरपी यादव, डॉ शशिबाला, दिनेश कुमार यादव, सगीर अहमद, केशव राम वर्मा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वंदना मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...