फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया गया। तम्बाकू मुक्त समाज का संकल्प दोहराते हुए अधिकारियों ने शपथ भी ली। कार्यक्रम में तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुस्प्रभावों के बारे में जागरुकता फैलाई गई। विकास भवन में सीडीओ कार्यालय में नो स्मोकिंग डे, पर डॉ. इश्तियाक अहमद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सीएमाओ ने बताया कि नो स्मोकिंग डे की शुरूआत 1984 में ब्रिटेन में की गई थी, जिसका उद्देश्य था कि लोगों को धूमपान के नुकसान के बारे में जागरूक करना और उन्हें धूमपान छोडने के लिए प्रेरित करना। उन्होंने बताया कि धूमपान से कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने सभी मौजूद लोगों से अपील की कि धूमपान और तम्बाकू किसी भी रूप मे...