पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर रविवार को मेदिनीनगर स्थित सिविल सर्जन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के बीच तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता के लिए मौके पर एक रैली भी निकाली गई। रैली हॉस्पिटल चौक, छः मुहान होते पुनः सिविल सर्जन कार्यालय आकर समाप्त हुई। प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नागरिकों को तंबाकू सेवन के खतरों से अवगत कराया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आम तौर लोग 2 प्रकार से तम्बाकू का सेवन करते है। एक चबाकर खाते हुए और दूसरा सिगरेट आदि में भरकर। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस: तंबाकू मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प एक से मुंह का कैंसर, दांत खराब होता है वही दूसरे से फेफड़ा खर...