लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। तम्बाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और कोटपा कानून के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों और विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों की जांच की गई। जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दुकानदारों से कुल 1100 रुपये जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त संदीप कुमार मीना और सिविल सर्जन डा राजू कच्छप के निर्देश पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, खाद्य सुरक्षा विभाग और कुड़ू प्रखंड प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड, ब्लाक मोड़, चंदू चौक, जीमा चौक समेत अन्य स्थानों पर स्थित करीब 30 दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई...