भागलपुर, मई 23 -- कजरैली संवाददाता। थाना क्षेत्र के तमौनी गांव के आगे शुक्रवार देर साम टोटो दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा जिससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टोटो चालक को बेहोशी की हालत में 112 नंबर पुलिस टीम ने मायागंज में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कनकैथी के अजय कुमार सिंह के रूप में की है। टोटो चालक के परिजनों ने बताया कि उसे सिर में गंभीर रूप से जख्म हैं बेहोशी की हालत में उसका आकस्मिक विभाग में इलाज चल रहा है। वह बड़ी गोड्डी सवारी छोड़ने गया था लौटते वक्त हादसा हो गया। यह भी पढ़ें- कटिहार टोटो पलटने से दो घायल, एक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...