नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- साउथ इंडस्ट्री की फिल्में अब पैन इंडिया कमाल कर रही हैं। यहां तक की विदेशों में भी फिल्म का कमाल जारी है। अब हम आपको उन तमिल फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कमाई की है। इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म ने बाजी मारी है।रजनीकांत की फिल्म 2.0 रजनीकांत की फिल्म 2.0 इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। साल 2018 में रिलीज हुई 2.0 ने वर्ल्डवाइड 690 से 710 करोड़ की कमाई की थी। साल 2018 में आई ये फिल्म साइंस फिक्शन थी जिसे एस शंकर ने डायरेक्टर किया था। यह साल 2010 में आई रोबोट का सीक्वल था। फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन लीड रोल में थे। यह भी पढ़ें- जेलर 2 का धमाका! रजनीकांत की फिल्म ने सुल्तान, सैयारा और सालार को पछाड़ारजनीकांत की फिल्म जेलर 2 दूसरे नंबर पर है फिल्म जेलर 2 जो हाल ही में रिली...