तमिलनाडू मॉडल के आधार पर विधानसभा चुनाव में उतरेगी आसपा
सहारनपुर, मई 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। तमिलनाडु में दो साल पुरानी नई पार्टी टीवीके की ऐतिहासिक जीत से प्रेरणा लेते हुए आजाद समाज पार्टी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद दिल्ली रोड स्थित पार्टी के मंडलीय कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को चुनावी रोडमैप दिया। उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वहाँ दो साल पहले बनी पार्टी सत्ता की सर्वोच्च कुर्सी तक पहुँच सकती है तो यूपी में आसपा क्यों नहीं पहुँच सकती। चंद्रशेखर आजाद ने युवाओं को चुनावी रणनीति का केंद्र बताते हुए कार्यकर्ताओं को घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, किसान हित और बिजली बिल को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने पर जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.