तमिलनाडु CM विजय ने पूरा किया वादा, 14 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ; फिर भी क्यों नाराज किसान?
नई दिल्ली, मई 26 -- तमिलनाडु में नेता से अभिनेता और अब मुख्यमंत्री बने विजय ने अपना एक बड़ा चुनावी वादा पूरा किया है। CM विजय की सरकार ने राज्य में 14 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। यह फैसला सोमवार को तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) की एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया है। हालांकि कर्ज माफी के बाद भी किसानों ने TVK सरकार से नाराजगी जताई है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के मंत्री सीटीआर निर्मलकुमार ने सरकार के इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि 14.22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "राज्य में करीब 16.92 लाख किसानों ने कृषि लोन लिया था, जिसमें से आज 14.22 लाख किसानों का कर्ज पूरी तरह या आंशिक रूप से माफ कर दिया गया है। यह हमारा प्रमुख चुनावी वादा था जिसे हमने पूरा किया है।" ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.