नई दिल्ली, मई 23 -- Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु में राष्ट्रगान को लेकर विवाद एक बार फिर से गरमा गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पहले नंबर पर वंदे मातरम् और अंत में तमिल गीत 'तमिल थाई वल्थु' गाए की वजह से गठबंधन साथियों और विपक्ष के निशाने पर आए मुख्यमंत्री विजय के मंत्रियों की शपथ ग्रहण में एक बार फिर से ही क्रम दोहराया गया है। इस विवाद पर विजय की पार्टी तमिलझा वेत्री कड़गम (TVK) की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इसकी वजह से विपक्ष और भी ज्यादा हमलावर दिख रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही विजय के पीछे पड़े विपक्ष ने इस क्रम को लेकर नए शिरे से आलोचना करना शुरू कर दिया है। द्रमुक (DMK) सांसद कनिमोझी ने इस घटनाक्रम को लेकर विजय पर निशाना साधा और इसे राज्य गीत का अपमान करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इस पर विजय की पार्टी तमिलझा वेत्री कड...