चेन्नई, मई 20 -- तमिलनाडु में हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय जल्द ही अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इस विस्तार के साथ ही TVK की नई सहयोगी बनी कांग्रेस राज्य में करीब छह दशक बाद सरकार में शामिल हो जाएगी। इससे पहले विजय के साथ तमिझगा वेट्री कषगम (TVK) के ही नौ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल वीआर आर्लेकर बुधवार शाम को केरल से लौट रहे हैं। इसके बाद गुरुवार को मंत्रिपरिषद के विस्तार की उम्मीद है। कांग्रेस के लिए यह बेहद अहम घटना होगी। इससे पहले 2006 में जब द्रमुक बहुमत से पीछे रह गयी थी, तब कांग्रेस ने उस सरकार को समर्थन जरूर दिया था लेकिन तब पार्टी सरकार में नहीं शामिल हो पायी थी। हालांकि इस बार कांग्रेस ने यह मौका हाथ से नहीं जाने दिया है। वहीं विजय ने भी कांग्रेस के मंत्रिपरिषद का...