तमिलनाडु से सुरक्षित घर लौटे प. सिंहभूम के 14 मजदूर
चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- चक्रधरपुर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद जिले के 14 मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुंच गए। सभी मजदूर एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह राउरकेला पहुंचे। जहां से राउरकेला-टाटा मेमू ट्रेन से चक्रधरपुर पहुंचे। यहां जिला श्रम अधीक्षक निशांत तिर्की की अगुआई में श्रम विभाग की टीम ने स्वागत किया। सभी को प्रशासन की ओर से राशन सामग्री की किट दी गई। सभी मजदूरों को जिला प्रशसान की ओर से मुहैया कराये गए वाहन से उनके घर के लिए रवाना किया गया।डीसी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन एवं श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित जिले के 14 श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.