तमिलनाडु से लौट रही गुमला की महिला विजयवाड़ा स्टेशन से से लापता
गुमला, जून 27 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के घटगांव पंचायत अंतर्गत सतपारा घट्ठा निवासी कमल खेरवार की 21 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कमल खेरवार ने शनिवार को गुमला थाना में आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार प्रियंका कुमारी 24 मई को तमिलनाडु से रांची आने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। यात्रा के दौरान उसकी पति से कई बार मोबाइल पर बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने गुमला थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन और सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.