हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- महुआ,एक संवाददाता। बुधवार की भोर में दिहाड़ी मजदूर का शव आते ही परिजनों के चित्कार से लोग दहल उठे। एक कमाऊ व्यक्ति के चले जाने से मृतक के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। यह वाक्या महुआ के फुलवरिया पश्चिम दलित बस्ती की है। उक्त बस्ती निवासी अधेड़ व्यक्ति लगन पासवान घर परिवार चलाने के लिए तमिलनाडु मजदूरी करने गया था। जहां पर बीते रविवार को उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई और लोग उसे एंबुलेंस से लेकर घर के लिए चले। हालांकि बीमार लगन पासवान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक को लेकर परिजन और अन्य साथी चार दिनों बाद घर पहुंचे। मृतक का शव घर आने के बाद उसके सगे संबंधी और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर शव आने के बाद परिजनों के चित्कार से लोग दहल उठे। लोगों ने बताया कि लगन पासवान 10 दिन पूर्व ही घर से कमाने के लिए तमिलनाडु ...