तमिलनाडु से घर के लिए चला युवक लापता
बेगुसराय, जून 28 -- बीहट। तमिलनाडु से अपने घर पपरौर आने के निकला पपरौर निवासी सुनील राम का 32 वर्षीय पुत्र संजीव उर्फ राजा 11 वें दिन भी घर नहीं पहुंचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके पिता ने बताया कि उनका बेटा तमिलनाडु में बतौर मजदूर काम करता था। गत 18 जून को ही उसके ठेकेदार ने राजा को घर भेजने के लिए ट्रेन में बैठा दिया लेकिन अब तक राजा घर नहीं पहुंचा है। यात्रा के दौरान राजा ने किसी दूसरे से घर में संपर्क कर सारा सामान व मोबाइल चोरी होने की बात कहते हुए एक हजार रुपए भेजने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु से घर के लिए चला युवक लापता परिजन ने जब रुपये की व्यवस्था कर फिर उस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसे उक्त आदमी ने बताया कि वह दूसरी बोगी में आ गया है, इसलिए अब उससे बात नहीं हो सकती है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.