पाकुड़, जून 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के ग्राम प्रतापपुर निवासी झामुमो के कार्यकर्ता सिलिफोन हेंब्रम की पत्नी अरुणा टुडू का शव रविवार को तमिलनाडु से एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव प्रतापपुर लाया गया। जानकारी के अनुसार सिलिफोन हेंब्रम अपनी पत्नी अरुणा टुडू के साथ रोजगार की तलाश में कुछ दिन पूर्व तमिलनाडु स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करने गए थे। इसी दौरान अरुणा टुडू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।परिजनों के अनुसार कंपनी प्रबंधन शव का अंतिम संस्कार तमिलनाडु में ही कराने पर जोर दे रहा था, जिसके कारण परिवार अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करने से वंचित होने की स्थिति में था। इस कठिन परिस्थिति में मामले की जा...