चाईबासा, अप्रैल 12 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर रोजगार के नाम पर तमिलनाडु ले जाने की एक गंभीर साजिश का समय रहते खुलासा हो गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े बिचौलियों की भूमिका भी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैंतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत मुंडुई गांव की एक महिला ने पीएलवी प्रमिला पात्रों को सूचना दी कि उनकी नाबालिग बेटी को टोटकासाई निवासी सपना कोड़ा द्वारा रोजगार दिलाने का लालच देकर तमिलनाडु भेजा जा रहा है। बताया गया कि बच्ची को चाईबासा में टेन्सरा निवासी मुख्य बिचौलिया अंजलि लागुरी को सौंपा जाना था, जो उसे आगे तमिलनाडु ले जाती।सूचना मिलते ही पीएलवी प्रमिला पात्रों ने मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.