नई दिल्ली, जून 30 -- तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद से ही सियासी पारा हाई है। इस बीच अब मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार को जल्द ही एक और खुशखबरी मिल सकती है। वहीं विपक्षी दल द्रमुक गठबंधन को हफ्तेभर में दूसरा बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक यहां विदुथलाई चिरूथैगल काची (VCK) पार्टी अब औपचारिक रूप से एम के स्टालिन की अगुवाई वाले द्रमुक गठबंधन से बाहर होने जा रही है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु VCK चीफ थोल थिरुमावलवन मंगलवार को ही इसका आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। द्रमुक का साथ छोड़कर VCK अब सूबे के नए मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के मोर्चे में शामिल होगी। यह भी पढ़ें- CM थलपति विजय का फिल्मी अंदाज, बस में सफर करते आए नजर; जानिए पूरा मामलाVCK बनी थी किंगमेकर गौ...