नई दिल्ली, मई 12 -- तमिलनाडु में शपथग्रहण के सिर्फ 2 दिन बाद विजय की पार्टी TVK विवादों में घिर गई है। राज्य के पुदुक्कोट्टई में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के एक बड़े पदाधिकारी को पुलिस ने फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे इलाके में भारी बवाल मच गया है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच पुलिस ने पार्टी के केंद्रीय जिला कार्यकारी समिति सदस्य सरवनन को 25 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तिरुवप्पुर के रहने वाले सरवनन पर आरोप है कि उसने ऊंचे रिटर्न का लालच देकर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये वसूले। पुलिस ने बताया कि सरवनन ने अलग-अलग लोगों से 30 लाख से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक ठगे थे। जानकारी के मुताबिक कुछ मामलों में उसने अपनी मां की बीमारी और अन्य निजी कारणों का हवाला देकर कर्ज लिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.