नई दिल्ली, मई 12 -- तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालने के बाद से ही ऐक्शन मोड में हैं। ताबड़तोड़ फैसले रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने दिन की शुरुआत 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने के आदेश से की, जो स्कूलों, पूजा स्थलों और बस स्टैंडों से 500 मीटर के दायरे में स्थित हैं। दोपहर में विजय ने अपने दल तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन्मदिन, पारिवारिक समारोह या किसी भी अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर या होर्डिंग न लगाएं, जिससे आम जनता और यातायात को किसी तरह की परेशानी न हो। टीवीके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तमिलगा वेत्री कझगम की स्थापना सिर्फ तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के उद्देश्य से हुई है। सभी साथियों को याद रखना चाहिए कि हमारे मुख्यमंत्री एक विजयी नेता हैं, जिन्होंने जनत...