तमिलनाडु में 40 लाख की साइबर ठगी में बरेली से दो गिरफ्तार
बरेली, जून 25 -- तमिलनाडु में 40 लाख रुपये की साइबर ठगी की जांच करते हुए वहां की साइबर क्राइम पुलिस ने बरेली के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से छह लाख रुपये सीबीगंज निवासी अनस के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम बरेली पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु में एक कारोबारी से 40 लाख की ठगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बैंक खातों और लेन-देन की पड़ताल के दौरान पुलिस को बरेली निवासी अनस के खाते का पता चला, जिसमें ठगी की रकम का छह लाख रुपये जमा हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि अनस ने यह रकम आगे किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी थी। इसी आधार पर पुलिस को उसके साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने का संदेह हुआ।जांच के दौरान पता चला कि अनस सीबीगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.