नई दिल्ली, मार्च 15 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। ऐसे में सामने आए पहले ओपिनियन पोल में राज्य में सत्ताधारी पार्टी की विदाई तय मानी गई है, जबकि एनडीए की एक बार फिर से सत्ता में वापसी करती दिख रही है। मैट्राइज-IANS द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक सत्ताधारी डीएमके और उसके साथियों को 104 से 114 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि एआईडीएमके के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे एनडीए, जिसमें भाजपा भी शामिल है। वह इस चुनाव में करीब 114 से 127 सीट लाती दिख रही है। वहीं, दूसरी तरफ अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके 6 से 12 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। हालांकि, यह आंकड़े कुछ दिन पहले तक बने राजनीतिक समीकरणों की कहानी बता रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक तमिलनाडु में 9 अप्रैल के दिन वोटिंग होगी। इससे पहले राज्य की सियास...