तमिलनाडु में स्कूल री-यूनियन से शुरू हुआ रिलेशन, डबल मर्डर तक पहुंचा; 'संजय गांधी' गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- तमिलनाडु में एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति को अपनी पूर्व प्रेमिका और एक दूसरे साथी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान संजय गांधी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस डबल मर्डर के पीछे प्यार और जलन को वजह माना है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला एक स्कूल री-यूनियन से शुरू हुआ था। आरोपी संजय तिरुवन्नमलाई जिले के एक स्कूल में पढ़ता था। दोनों मृतक भी उसी स्कूल में पढ़ाई करते थे। री-यूनियन के दौरान संजय और मृतका की मुलाकात होती है। यहां से धीरे-धीरे दोनों करीब आना शुरू हो जाते हैं। लेकिन कुछ समय पहले से लड़की संजय से दूरी बनानी शुरू कर देती है। इसकी वजह से संजय को लगता है कि वह किसी और लड़के से बात कर रही है। इसी जलन में आकर वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.