नई दिल्ली, जनवरी 3 -- सरकारी कर्मचारियों को लेकर तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को एक नई योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के बाद सुनिश्चित पेंसन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से पुरानी पेंशन योजना (OPS) जैसे लाभ मिलेंगे।आखिरी वेतन का आधा पेंशन के रूप में मिलेगा सरकार ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को मिले अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा सुनिश्चित पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार कर्मचारियों के 10 प्रतिशत योगदान के साथ ही पेंशन फंड में जरूरी अतिरिक्त धनराशि देगी। इस योजना के तहत पेंशनभोगियों के लिए सरकारी कर्मचारियों के समान ही हर छह महीने में महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाएगा। पेंशनभोगियों की मृत्यु होने पर पेंशन राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.