नई दिल्ली, जून 6 -- तमिलनाडु में AIADMK के भीतर चल रही फूट लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पार्टी के चार पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की TVK में शामिल हो गए। उदुमलाई के राधाकृष्णन, एमसी संपथ, कदंबूर सी राजू और एनआर शिवपति चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय आए थे। पार्टी के महासचिव आनंद और चुनाव प्रबंधन महासचिव आदव अर्जुण ने उनका स्वागत किया। 2026 के विधानसभा चुनावों में उदुमलाई राधाकृष्णन उदुमलपेट सीट से हार गए थे। कदंबूर राजू कोविलपट्टी से चुनाव हार गए और संपथ चिदंबरम में तीसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- संदेशखाली में शुभेंदु की पुलिस का ऐक्शन, पूर्व TMC नेता से जुड़े हथियार बरामद सूत्रों की मानें तो AIADMK के एक और पूर्व मंत्री सी विजयभास्कर भी TVK में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बुधवार को विजयभास...