तमिलनाडु में विजय थलापति को मिला राजतिलक, कल शाम को लेंगे सीएम पद की शपथ
नई दिल्ली, मई 9 -- Vijay Thalapathy news: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद बहुमत को लेकर बना सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय से मिलने के बाद उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। वह कल शाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। पहली बार चुनाव लड़ने वाले विजय पिछले 5 दिनों से बहुमत के फेर में उलझे हुए थे। कांग्रेस के समर्थन के बाद भी वह तमिलनाडु विधानसभा के जादुई आंकड़े (118) से दूर थे। तीन दिन चले बैठकों के दौर के बाद आखिरकार VCK, वाम पंथी पार्टियों और IUML ने टीवीके को समर्थन दिया है। इसके बाद विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े से भी तीन सीट आगे निकलकर 121 पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.