तमिलनाडु में विजय के लिए दोहरी खुशी, बहुमत हासिल करने के साथ-साथ SC से भी बड़ी राहत
चेन्नई, मई 13 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के लिए बुधवार दोहरी खुशी लेकर आया। एक ओर जहां 144 विधायकों के साथ विजय की टीवीके ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया, तो दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें TVK विधायक आर. श्रीनिवासा सेथुपति को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोका गया था। यह रोक पोस्टल बैलेट की गिनती में हुई गड़बड़ी के मामले में लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव संबंधी विवाद में हाई कोर्ट के इस दखल को बहुत गलत और कानूनी रूप से अस्थिर करार दिया। हाई कोर्ट का यह अंतरिम आदेश डीएमके के उम्मीदवार की याचिका पर आया था, जो तिरुपत्तूर सीट पर टीवीके के सेथुपति से सिर्फ एक वोट से हार गए थे। डीएमके ने आरोप लगाया था कि एक वोट (एक पोस्टल बैलेट) की गिनती गलती से किसी दूसरी सीट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.