नई दिल्ली, मई 8 -- तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। टीवीके चीफ विजय ने बहुमत का आंकड़ा जुटाने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने इसकी मंजूरी भी दे दी, जिसके बाद अब कल (9 मई) सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। तीन दिनों में विजय की राज्यपाल से यह तीसरी मुलाकात थी। पहले दो बार में राज्यपाल ने विजय को जरूरी बहुमत का आंकड़ा लाने के लिए कहा था। पहले सिर्फ कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया था। अब सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने विजय की टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया है। इसके बाद, विजय के पास 120 की संख्या हो गई है। तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल दोनों वामपंथी दलों- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सी...