चेन्नई, मई 4 -- MK Stalin Lost: तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी के उम्मीदवार वीएस बाबू ने हराया है। कोलाथुर से वीएस बाबू को 64 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं, जबकि स्टालिन लगभग साढ़े सात हजार वोटों से पीछे रह गए। तमिलनाडु में सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी रहने के बीच अभिनेता-नेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवार 107 सीट पर सबसे आगे, जबकि 55 सीट पर दूसरे पायदान पर हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर 2:35 बजे तक हुई मतगणना में टीवीके उम्मीदवार छह विधानसभा क्षेत्रों में 1,000 से भी कम वोट के अंतर से पीछे हैं। आयोग के अनुसार, कुंभकोणम से पार्टी उम्मीदवार विनोद अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी...