चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- चक्रधरपुर। रोजी रोटी की तलाश में दलाल के चंगुल में फंस कर तमिलनाडु गए जिले के सैकड़ों मजदूरों में करीब 50 मजदूर गुरुवार को एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस से घर लौट रहे हैं। वहीं घर लौट रहे चक्रधरपुर प्रखंड के भरनिया के मजदूर अनिल सामाड ने कहा कि अब भी 12 से अधिक मजदूर तमिलनाडु के मिल में फंसे हुए हैं। उन पर अत्याचार किया जा रहा है और उन्हें घर वापस लौटने नहीं दिया जा रहा है। मजदूर सामाड ने कहा कि सभी मजदूर बुधवार की देर शाम मिल से किसी तरह सेलम जंक्शन पहुंचे। जहां मजदूरों ने रात्रि विश्राम किया। गुरुवार को दो बजे एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस ट्रेन से जेनरल टिकट लेकर घर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ करीब 50 मजदूर घर लौट रहे हैं, जिसमें लड़कियां भी शामिल है। वहीं मिल में अब भी मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें घर लौटने नहीं दि...