खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि तमिलनाडु के होसोर मे पांच दिवसीय 25 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजितं नेशनल एम्मेच्योर चेस चैम्पियनशिप मे खगड़िया के चार शतरंज खिलाड़ी ने भाग लिया। विलोव 17 सौ में सौ से अधिक खिलाड़ियों में खेलते हुए ग्राम खैरी खुटहा के खगड़िया जिला चैम्पियन प्रशांत कुमार सिंह ने 11 वां स्थान प्राप्त किया। इनका उम्र बीस के आसपास है। विलोव 17 सौ मे ही अन्डर 14 के ग्राम कुल्हरिया परबत्ता के जुड़वा भाई आदित्य कुमार और आर्यन कुमार ने क्रमश 14 वां और 15 वां स्थान प्राप्त किए। इन तीनों खिलाड़ियों ने नौ राउंड के मैच में सात-सात अंक प्राप्त किए। आर्यन और आदित्य ने अपने अपने रेटिंग में क्रमश 70 और 72 अंक का इजाफा भी किया। वहीं खगड़िया के स्टार शतरंज खिलाड़ी तेलंगाना चैम्पियन शुभम कुमार विलोव 23 सौ मे सौ से अधिक खिलाड़ियौ के बीच खेलते हुए...