सीतामढ़ी, मई 20 -- सीतामढ़ी। हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़ा गया इनामी बदमाश बेला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी भिखारी साह का पुत्र प्रमोद कुमार है। लंबे समय से फरार चल रहे प्रमोद को सीतामढ़ी पुलिस की एक विशेष टीम ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहा यह शातिर अपराधी पुलिस से बचने के लिए राज्य बदलकर छिपा हुआ था, लेकिन आखिरकार कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल लगातार फरार अपराधियों की तलाश में जुटा था। टीम द्वारा तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी। इसी क्रम में उसकी लोकेशन तमिलनाडु में मिलने के बाद ...