तमिलनाडु में गठबंधन सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने जश्न मनाया
अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। तमिलनाडु में कांग्रेस समर्थित गठबंधन सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे लोकतंत्र एवं जनभावनाओं की जीत बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि तमिलनाडु में सरकार गठन के दौरान राज्यपाल द्वारा जिस प्रकार का व्यवहार किया गया उसमें भाजपा की राजनीतिक साजिश दिख रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा थलपति विजय की पार्टी को समर्थन देकर भाजपा की साजिश का करारा जवाब दिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जनभावनाओं के अनुरूप थलपति विजय को समर्थन देकर तमिलनाडु में एक युवा नेतृत्व को आमजन के लिए नई सोच और नई दिशा के साथ कार्य करने का अवसर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.