नई दिल्ली, मई 5 -- तमिलनाडु में इतिहास रचने वाला राजनीतिक परिवर्तन नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव में एक भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद राज्य दशकों बाद पहली बार गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। अभिनेता से राजनेता बने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से कम प्राप्त करने के कारण अब गठबंधन की राह अपनाई जा रही है। मंगलवार यानी आज टीवीके मुख्यालय में विजय द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों के साथ की गई बैठकों में गठबंधन की रूपरेखा साफ होने लगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस (5 सीटें), वीसीके (2), सीपीआई (2) और सीपीआई(एम) (2) के कुल 11 विधायकों का समर्थन टीवीके को बहुमत दिलाने के लिए पर्याप्त होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इन दलों के साथ अनौपचारिक बात...