बोकारो, जुलाई 27 -- चास प्रखंड की उलगोड़ा पंचायत अंतर्गत केशरीडीह गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश बाउरी की तमिलनाडु के मदुराय में कार्य के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उनका शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर और गांव में महिलाओं के चीत्कार व परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी पति के निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्हें बार-बार बेहोशी आने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए बाहर भेज दिया। वहीं 8 वर्षीय पुत्र निशान बाउरी और 5 वर्षीय पुत्र सोनू बाउरी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का शव देखकर दोनों बच्चे स्तब्ध और गुमसुम हो गए। जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी के कारण राजेश बाउरी करीब दो माह पूर्व गांव के अन्य परिचित लोगों के साथ रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए थे। वहां वे हाईटेक कैरिया प्राइवेट लि...