तमिलनाडु में कर्मचारियों के लिए फेस-आईडी हाजिरी अनिवार्य
नई दिल्ली, मई 30 -- चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने मानव संसाधन प्रबंधन (एचआर) विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक जून 2026 से बायोमेट्रिक और फेस-आईडी आधारित उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। विभाग की उप सचिव एस. थंकप्पा द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार नई डिजिटल उपस्थिति प्रणाली एक जून से लागू होगी। आदेश के अनुसार, सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे से पहले कार्यालय पहुंचेंगे और अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक सिस्टम, फेस-आईडी तथा मैनुअल रजिस्टर तीनों माध्यमों से दर्ज कराएंगे। साथ ही ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहनना भी अनिवार्य होगा। सचिवालय सूत्रों के अनुसार, कई कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने की शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.