नई दिल्ली, मार्च 21 -- तमिलनाडु में एक- दो दिन सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देगी भाजपा --------------------कांग्रेस से कम से कम एक सीट ज्यादा लड़ना चाहती है भाजपा-अन्नाद्रमुक पर पिछली बार के कुछ सीटें कम लड़ने का दबाब-------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातातमिलनाडु में भाजपा अपने सहयोगी अन्नाद्रमुक व अन्य दलों के बीच सीटों के बंटवारे को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे देगी। अन्नाद्रमुक पिछली बार के 179 सीटों के आसपास ही चुनाव लड़ेगी, लेकिन भाजपा की सीटें बढ़ेगी। दरअसल भाजपा इस बार विपक्षी खेमे में खड़ी कांग्रेस से कम से कम एक सीट ज्यादा लड़ना चाहती है, ताकि वह अपना अलग संदेश दे सके। अन्य सहयोगी दलों में पीएमके, एएमएमके व टीएमसी शामिल हैं।राज्य में सत्तारूढ़ द्रमुक और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बाद भाजपा भी अपने गठबंधन में ...