साहिबगंज, जुलाई 1 -- साहिबगंज। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित साहिबगंज जिले की एक महिला श्रमिक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें रेल मार्ग से धनबाद लाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से वहां से उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। यह भी पढ़ें- प्रशसान ने 14 प्रवासी मजदूरों को किया रेस्क्यूगैस रिसाव का विवरण दरअसल, रसायन शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अमोनिया एक रंगहीन, तीखी गंध वाली जहरीली गैस है । इसके संपर्क में आने से त्वचा, आंखों, गले और श्वसन तंत्र में जलन होती है। अत्यधिक मात्रा में सांस के जरिए शरीर में जाने से फेफड़ों में सूजन व दम घुटने से मौत भी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक बीते 21 जून को तमिलनाडु क...