चेन्नई, मई 9 -- तमिलनाडु में विजय सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। वीसीके ने शनिवार को टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया। इससे पहले, विजय के पास 116 विधायकों का समर्थन था, जोकि अब संख्या बढ़कर 118 हो जाएगी। शनिवार शाम वीसीके की अहम मीटिंग थी, जिसमें यह फैसला किया जाना था कि पार्टी टीवीके को समर्थन देगी या नहीं। बैठक में विजय को सपोर्ट देने पर सहमति बनी, जिसके बाद टीवीके को समर्थन पत्र सौंप दिया गया। अब राज्य में विजय अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद विजय की पार्टी को 108 सीटें मिली थीं, जिसके बाद वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। हालांकि, विजय खुद दो सीटों से चुनाव लड़े और बाद में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। टीवीके को सबसे पहले कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला। इसके अलावा, सीपीआई, सीपीआईएम के दो-दो वि...