नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- तमिलनाडु के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मंगलवार को अन्नाद्रमुक प्रमुख एके पलानीस्वामी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि भाजपा अन्नाद्रमुक से 30 सीटों की मांग कर सकती है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव में लड़ी गई सीटों से लगभग दस अधिक हैं। केंद्रीय मंत्री गोयल के साथ पार्टी के राज्य के सह-प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और प्रभारी पी सुधाकर रेड्डी मौजूद थे। इससे पहले, गोयल के चेन्नई पहुंचने पर हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गोयल तमिलनाडु में भाजपा के चुनाव प्रभारी का पदभार संभालने के बाद राज्य की अपनी पहली यात्रा पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.