तमिलनाडु मजदूरी करने गया कुचाई का युवक नौ महीने से लापता
सराईकेला, जुलाई 21 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के सियाडीह गांव के परनाडीह टोला निवासी एक युवक के तमिलनाडु से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के लंबे समय से संपर्क में नहीं रहने से परिजन गहरी चिंता में हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के अनुसार परनाडीह निवासी दुर्गा सिंह मुंडा (पिता- केदार सिंह मुंडा) बेहतर रोजगार की तलाश में 25 अक्टूबर, 2025 को तमिलनाडु गया था। वहां उसने एक कंपनी में कुछ दिनों तक काम भी किया। लेकिन इसके बाद अचानक उसका परिवार से संपर्क टूट गया। कई महीनों से उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा सिंह मुंडा परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसके लापता होने के बाद पत्नी बुधनी मुंडा, एक पुत्र और तीन पुत्रियों के सामने आर्थिक संकट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.