तमिलनाडु मजदूरी करने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम
सुपौल, सितम्बर 2 -- जदिया। निज संवाददाता तमिलनाडु में मजदूरी कर रहे बघेली पंचायत के वार्ड 13 निवासी जसीम खान के 23 वर्षीय पुत्र मो शाहिद खान की बीते 30 अगस्त को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार देर रात शाहिद का शव पैतृक गांव बघेली पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार 30 अगस्त की शाम करीब चार बजे तमिलनाडु में अचानक शाहिद की तबीयत बिगड़ गई। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। शाहिद वहां एक टी-शर्ट कंपनी में मजदूरी करता था। कम उम्र में ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालने के लिए वह घर से दूर तमिलनाडु में रह रहा था। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मंगलवार देर रात शव बघेली पहुंचा। शव देखते ही मां-पिता समेत अन्य परिजन रो पड़े। घर में चीख-पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.