तमिलनाडु मजदूरी करने गए बोधगया का मजदूर हुआ लापता
गया, मई 28 -- तमिलनाडु मजदूरी करने गए बोधगया के एक मजदूर के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सर्वोदयपुरी गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 40 वर्षीय शंकर मांझी बीते 18 मई को गांव के ही रंजीत मांझी, सीकू मांझी तथा हरिदासपुर गांव के मंटू यादव के साथ तमिलनाडु मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि साथ गए लोगों द्वारा प्रति घंटा सौ रुपये मजदूरी मिलने की बात कही गयी थी। सभी लोग गया जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वाले थे, लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वे धनबाद के रास्ते तमिलनाडु के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु मजदूरी करने गए बोधगया का मजदूर हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.