नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्टरी धमाका मामले में राज्य सरकार और जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हैं। एनएचआरसी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट सही है तो यह गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का मामला बनता है। आयोग ने अपनी नोटिस में घायलों की स्थिति, जांच की प्रगति और मृतकों के परिजनों व घायलों को दी गई मुआवजा राशि का विवरण देने को कहा है। यह भी पढ़ें- स्कूल गेट गिरने से छात्राओं की मौत पर एनएचआरसी ने रिपोर्ट मांगी साथ ही, छत्तीसगढ़ के एक थर्मल पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए विस्फोट और ओडिशा में 15 अप्रैल को स्कूल गेट गिरने से दो छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.