बोकारो, मार्च 6 -- सियालजोरी थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव निवासी सीताराम कुंभकार के पुत्र विश्वनाथ कुंभकार (42 वर्ष) की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। वे 27 फरवरी को साथियों के साथ काम के लिए तमिलनाडु जा रहे थे। इसी दौरान विल्लूपुरम स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक का अंतिम संस्कार ईजरी नदी के घोषालडांगा घाट पर किया गया। घटना से गांव में होली की खुशियां भी फीकी पड़ गईं।मृतक अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। स्थानीय विधायक उमाकांत रजक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार को सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली सहायता दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.