नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- तमिलनाडु में चुनावी प्रचार अपने उफान पर है। पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं और एक-दूसरे पर निशाना साध रही है। भाजपा ने भी इसी क्रम में अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और तमिलनाडु में भाजपा का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले अन्नामलाई का नाम नहीं है। ऐसे में सवाल उठे कि क्या भाजपा नेतृत्व ने अपनी सहयोगी एआईडीएमके को खुश करने के लिए अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया है? क्योंकि पूर्व आईपीएस अधिकारी और एआईडीएमके के बीच की खींचतान जगजाहिर है। इन सभी सवालों का जवाब अन्नामलाई ने खुद दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का सहयोग करेंगे।अन्नामलाई और एआईडीएमके के बीच की लड़ाई। तमिलनाडु में राजनीतिक ज...