देवघर, फरवरी 18 -- देवघर कार्यालय संवाददाता तमिलानाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने बुधवार को सपरिवार बाबा वैद्यनाथ की पूजा- अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संकल्प कराया गया। उसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक कर पूजा- अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार ने राज्यपाल आर एन रवि को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा वैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...