नई दिल्ली, अगस्त 7 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है। इस तरह यह केस ही खत्म हो गया है। संगीता ने शुक्रवार को चेंगलपट्टू के पास फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की याचिका वापस ले ली। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुईं। सुनवाई के दौरान उन्होंने अपनी याचिका पर आगे कार्यवाही नहीं करने के कारण बताए। इसके बाद कोर्ट ने उनकी याचिका को वापस लिया हुआ मानते हुए मामले का निपटारा कर दिया। यह जानकारी अदालत के आधिकारिक सूत्रों ने दी है। संगीता ने अपनी पहले दायर की गई याचिका में पति विजय पर एक्ट्रेस के साथ विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना, उपेक्षा और अलगाव का सामना करना पड़ा। याचिका में उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो संबंध...