मैनपुरी, जून 30 -- तमिलनाडु की महिला चिकित्सक की डिग्री का दुरुपयोग करके मैनपुरी में अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित किया जा रहा था। महिला चिकित्सक की शिकायत पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ और एसडीएम की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और शिकायत को सही पाते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया। केंद्र संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। तमिलनाडु की निवासी महिला चिकित्सक डा. श्रुति नीलकंठ ने शिकायत की थी कि मैनपुरी में उनकी डिग्री का दुरुपयोग करके अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाए जा रहे हैं। शिकायत में उन्होंने मैनपुरी के कचहरी रोड स्थित मोहन अल्ट्रासाउंड पर डिग्री का दुरुपयोग कर केंद्र चलाए जाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की डॉक्टर के नाम से मैनपुरी में चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील शिकायत मिलने के बाद डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सीएमओ डा....